इन नियमो से मिलती है पूर्वजों की आत्मा को शांति

author-image
New Update
इन नियमो से मिलती है पूर्वजों की आत्मा को शांति

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पितृ पक्ष के समय या श्राद्ध आने पर लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध करते हैं। तर्पण, पिंड दान और ब्राह्मण भोज को श्राद्ध के लिए विशेष महत्व दिया जाता है। पारंपरि‍क मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध आने पर देवता और पितर ब्राह्मण के मुख द्वारा ही भोजन ग्रहण करते हैं। श्राद्ध पक्ष में ब्राह्मण को भोजन करवाने के भी कई विशेष नियम होते हैं। श्राद्ध के समय ब्राह्मण को मौन रहकर भोजन करना चाहिए और श्राद्ध भोज करते समय किसी भी ब्राह्मण को वहा परोसे गए भोजन की बुराई या प्रशंसा नहीं करनी चाहिए।