इंदौर की कारागार के इतिहास में पहली बार पितरों श्राद्ध

author-image
Harmeet
New Update
इंदौर की कारागार के इतिहास में पहली बार पितरों श्राद्ध

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज 27 सितंबर इंदौर की केंद्रीय जेल में 30 महिला बंदियों समेत 500 से ज्यादा कैदियों ने वैदिक विधि-विधान से अपने पितरों का श्राद्ध करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

सूत्रों के मुताबिक जेल अधीक्षक अल्का सोनकर ने कहा है ''कई कैदियों ने जेल प्रशासन के सामने अपने पितरों का श्राद्ध करने की इच्छा जताई थी। इस कारागार के इतिहास में पहली बार कैदियों ने अपने पितरों का श्राद्ध किया। इसमें सजायाफ्ता और विचाराधीन, दोनों प्रकार के कैदी शामिल थे। अपने पितरों के श्राद्ध के दौरान बंदियों के चेहरे पर शांति और संतुष्टि का भाव था। बंदियों ने पूरे विधि-विधान से तर्पण की रस्में निभाईं है।