राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला

author-image
New Update
राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज शाम साढ़े 4 बजे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के 6 विधायक नवतेज सिंह चीमा, सुखपाल सिंह खैरा, बलविंदर सिंह धालीवाल, बावा हेनरी और पवन अदीया ने मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ ही घंटे पहले राणा गुरजीत सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को नाराज विधायकों ने इस संबंध में पत्र लिखा है और इन विधायकों ने राणा गुरजीत सिंह के स्थान पर किसी अच्छे व्यक्ति को कैबिनेट में शामिल करने को कहा है।