किसानों का भारत बंद को कांग्रेस और आप का समर्थन

author-image
New Update
किसानों का भारत बंद को कांग्रेस और आप का समर्थन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मंगलवार, 27 सितंबर को किसान आंदोलन के 10 महीने पूरे हो रहे हैं, जिसकी वजह से संयुक्त किसान मोर्चा इस दिन देशव्यापी हड़ताल कर रहा है। इस संगठन में 40 से अधिक कृषि संघ शामिल हैं, जो साथ मिलकर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। पिछले महीने सिंघू सीमा पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद इस संगठन ने 'भारत बंद' का आह्वान किया था और गुरुवार को लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की थी।





प्रदर्शन कर रहे किसानों के बंद के आह्वान पर कांग्रेस और आप समेत कई विपक्षी दलों ने अपना समर्थन जताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जहां बंद का समर्थन किया है, वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वो भी देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने किसान आंदोलन को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन का स्वागत किया है, लेकिन कहा है कि वो किसी भी राजनीतिक दल के साथ मंच साझा नहीं करेंगे।