जल्द होगा नए मंत्रियों का एलान

author-image
New Update
जल्द होगा नए मंत्रियों का एलान

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पंजाब की नई कैबिनेट के गठन की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि नई कैबिनेट का बहुत जल्द एलान संभव है। कई पुराने मंत्रियों को नई कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हाईकमान और मुख्यमंत्री चन्नी मंत्रियों के नामों पर मंथन कर रहे हैं। शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री चन्नी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। खबरों के मुताबिक शनिवार तक नए मंत्रियों के नामों के फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं अगले सप्ताह शपथ ग्रहण होगा।