लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने येदियुरप्पा को सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार से किया सम्मानित

author-image
New Update
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने येदियुरप्पा को सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार से किया सम्मानित

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा को शुक्रवार को संयुक्त सत्र के संबोधन से पहले विधानसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।



इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने संयुक्त सत्र में पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि लोकसभा राज्यसभा में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार की तर्ज पर कर्नाटक में भी इस वर्ष से विधानसभा के सदस्यों को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिलेगा।