लव गुप्ता बने वृंदावन केंद्र का जिलाध्यक्ष

author-image
New Update
लव गुप्ता बने वृंदावन केंद्र का जिलाध्यक्ष

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: डीग गेट निवासी लव गुप्ता को विश्व गीता संस्थान, संस्कृत विभाग द्वारा मथुरा-वृंदावन केंद्र का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लव गुप्ता को यह जिम्मेदारी पदाधिकारियों की सहमति से चन्दन वन में जिला संयोजक दीपक सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में प्रकाश अग्रवाल, लोकेश कुमार व कृष्णा अग्रवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। लव गुप्ता ने दायित्व लेने के बाद कहा कि अगर देश में संस्कार और संस्कृति को बचाना है तो गीता को घर-घर पहुंचाना होगा।