टीम इंडिया मिशन श्रीलंका के लिए रवाना

author-image
New Update
टीम इंडिया मिशन श्रीलंका के लिए रवाना


स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टीम इंडिया आज श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। अब से कुछ देर पहले बीसीसीआई की ओर से इस बात की जानकारी दी गई। जाने से पहले सभी खिलाड़ियों ने ग्रुप फोटोग्राफ कराई उसके बाद श्रीलंका फतेह करने के लिए उड़ान भरी। टीम इंडिया श्रीलंका में तीन वन डे तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके लिए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है, वहीं भुवनेश्वर कुमार टीम के उप कप्तान होंगे। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस टीम के हेड कोच होंगे। जाने से पहले सभी खिलाड़ियों ने मुंबई में 14 दिन का क्वांटीन पूरा किया उसके बाद मीडिया से बात की।




अधिक समाचार :
For more details visit anmnewshindi.in
Follow us at https://www.facebook.com/hindianmnews