25 लाख की लागत से हिन्दुस्तान केबल की सड़क किया जाएगा निर्माण

author-image
New Update
25 लाख की लागत से हिन्दुस्तान केबल की सड़क किया जाएगा निर्माण

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़: बाराबनी के विधायक सह तृणमूल के जिलाअध्यक्ष विधान उपाध्याय ने गुरुवार पश्चिम बर्दवान के सालानपुर प्रखंड स्तिथ हिन्दुस्तान केबल्स की जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। बता दे कि जिला परिषद कोष द्वरा लगभग 24 लाख 75 हजार की लागत से हिंदुस्तान केबल्स गेस्ट हाउस से नयाबस्ती तक 900 मीटर पक्की सड़क की मरम्मत कार्य की नींव रखी गई। विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि इस सड़क से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। क्षेत्रों में शेष जर्जर सड़कों को भी जल्द मरम्मत किया जाएगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि केंद्र सरकार हिन्दुस्तान केबल्स का पूरा क्षेत्र राज्य सरकार को दे दे। जिसके बाद क्षेत्र को खूबसूरती के साथ सजाया जाएगा। इस दौरान जिला कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सालानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपप्रधान हरेराम तिवारी, हिंदुस्तान केबल्स पुर्नवासन समिति के अध्यक्ष सुभाष महाजन एंव अन्य मौजूद रहे।