हिमाचल में राजधानी शिमला के पास फिर भूस्खलन

author-image
New Update
हिमाचल में राजधानी शिमला के पास फिर भूस्खलन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के चलते राजधानी शिमला के मेहली-शोघी बाईपास रोड पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण प्रशासन ने रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि, इस बार भारी बारिश के कारण ही लगभग 22 लिंक सड़कें और 3 राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में भूस्खलन की अब तक एक दर्जन से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। राजधानी शिमला के ज्योरी इलाके के पास भी एक पहाड़ ढहने से नेशनल हाईवे-5 बाधित हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह खराब हो गई और वहां पहाड़ी का मलबा जमा हो गया। टूटे पहाड़ की बड़ी-बड़ी शिलाएं तेज आवाज के साथ नीचे गिरीं।