लोकप्रिय बबीता की भूमिका निभाने वाली मुनमुन ने लगाई फटकार

author-image
Harmeet
New Update
लोकप्रिय बबीता की भूमिका निभाने वाली मुनमुन ने लगाई फटकार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता और को-स्टार राज अनादकट को लेकर इंटरनेट पर चल रही है एक बड़ी अफवाह। अफवाहें हैं कि लोकप्रिय बबीता और टप्पू की भूमिका निभाने वाले मुनमुन और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कथित तौर पर उनके बीच नौ साल का अंतर होने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बारे में मीम्स भी बनाई है। चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए, मुनमुन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निराधार कवरेज के लिए ट्रोल्स और मीडिया के एक वर्ग को फटकार लगाई है।