पत्थर को काटते ही निकलने लगता है खून

author-image
New Update
पत्थर को काटते ही निकलने लगता है खून

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दुनिया बहुत ही अद्भुत और अनोखी चीजों से भरी पड़ी है। हम आपको आज एक ऐसे पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे काटने पर खून निकलता है। इसके टूटने पर टुकड़े नहीं होते बल्कि खून निकलने लगता है। इसके टूटने पर वैसे ही निशान बनते हैं, जैसे किसी के शरीर पर चोट बनते हैं। इन पत्थरों से मीट जैसी वस्तु निकलती है, जिसे लोग मांस के रूप में बाजार से खरीदकर लाते हैं तथा बनाकर खाते हैं। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। पत्थर के मांस से कई डिशेज और सलाद बनाई जाती हैं। लेकिन स्थानीय लोग इस पत्थर को कच्चा खाना पसंद करते हैं।