New Update
/anm-hindi/media/post_banners/N9WkZtB2eBx42YpUqbJe.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को बर्फबारी हुई। बारिश से सड़कें बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ। हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ। किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी हुई। हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच मनाली और लाहौल की चोटियों पर हिमपात हुआ। धौलाधार की ऊपरी चोटियों पर भी हिमपात हुआ।