स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार को केंद्र सरकार ने कहा कि कुछ प्रमुख विदेशी देशों की तुलना में भारतीय राज्य तेज गति से कोविद19 टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दैनिक आधार पर यूपी सितंबर के महीने में लगभग 11.73 लाख कोविद वैक्सीन खुराक का व्यवस्था कर रहा है। ये परिमान वैक्सीन खुराक संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना कहीं अधिक है। कर्नाटक में सितंबर में दी जाने वाली दैनिक खुराक 3.82 लाख जो कि रूस में दी जाने वाली वैक्सीन खुराक से ज्यादा है। कर्नाटक में सितंबर में दी जाने वाली दैनिक खुराक 3.82 लाख जो कि रूस में दी जाने वाली वैक्सीन खुराक से ज्यादा है। इस बीच, गुजरात उसी महीने में दैनिक 4.80 लाख लोगों का टीकाकरण कर रहा है जो की मेक्सिको दैनिक आधार पर लोगों को कोविद 19 के खिलाफ दी जाने वाली वैक्सीन खुराक से ज्यादा है। एमपी सितंबर महीने में रोजाना 3.71 लाख वैक्सीन खुराक दे रहा है जो की फ्रांस में रोजाना दी जाने वाली वैक्सीन खुराक से ज्यादा है।