मीनाक्षी लेखी पुर्तगाल और स्पेन का करेंगी दौरा

author-image
New Update
मीनाक्षी लेखी पुर्तगाल और स्पेन का करेंगी दौरा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के प्रयास में अगले सप्ताह पुर्तगाल स्पेन का दौरा करने वाली हैं। यह यात्रा रविवार से शुरू होगी 17 सितंबर को समाप्त होगी। रविवार से 14 सितंबर तक पुर्तगाल की अपनी यात्रा के दौरान, मंत्री अपने पुर्तगाली समकक्ष फ्रांसिस्को आंद्रे के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। वह विदेश मंत्री ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा विदेश मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीयकरण राज्य सचिव यूरिको ब्रिलहंटे डायस से भी मुलाकात करेंगी। पुर्तगाल में काम करने के लिए भारतीय नागरिकों की भर्ती पर एक द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।