74 साल बाद माउंट बलबला पर फहराया तिरंगा

author-image
New Update
74 साल बाद माउंट बलबला पर फहराया तिरंगा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आईटीबीपी हिमवीरों ने पहली बार समुद्रतल से 21,050 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट बलबला चोटी पर तिरंगा फहराया। पहली बार कोई भारतीय दल यहां पहुंचा है। 74 साल पहले 25 अगस्त 1947 को स्विट्जरलैंड के दल ने इसे फतह किया था। 46 सदस्यीय दल को डीआईजी अपर्णा सिंह ने हरी झंडी दिखाई। 4 सितंबर को 5 जवान और 1 गाइड आखिरी बेस कैंप से निकले थे, जबकि अन्य बेस कैंप में रहे।