गुड़ी पड़वा आज, जानें पूजा मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

author-image
New Update
गुड़ी पड़वा आज, जानें पूजा मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को संवत्सर पड़वो के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य रूप से भारतीय राज्य महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला वसंत ऋतु का त्योहार है। तो आइये जानते है गुड़ी पड़वा का महत्व और पूजा विधि के बारे में। ​

गुड़ी पड़वा 2023 तिथि



चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ: 21 मार्च 2023, मंगलवार, रात्रि 10: 52 मिनट से

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त: 22 मार्च 2023, बुधवार, रात्रि 08: 20 मिनट पर

उदयतिथि के अनुसार 22 मार्च 2023 को गुड़ी पड़वा है।



गुड़ी पड़वा 2023 मुहूर्त 2023

गुड़ी पड़वा पूजा मुहूर्त - प्रात: 06 : 29 मिनट से प्रातः 07: 39 मिनट तक (22 मार्च 2023)



गुड़ी पड़वा का महत्व

गुड़ी पड़वा हिंदू धर्म में एक विशेष स्थान रखता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ी को घर पर फहराने से घर से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और जीवन में भाग्य और समृद्धि आती है। यह दिन वसंत की शुरुआत का भी प्रतीक है और इसे फसल उत्सव के रूप में माना जाता है। इस उत्सव को कई अन्य राज्यों में संवत्सर पड़वो, उगादि, उगादी,चेती, नवरेह, साजिबू नोंगमा पानबा चीरोबाआदि नामों से जाना जाता है। कई लोगों का मानना है कि इस दिन सोना या नई कार खरीदना शुभ होता है।