जानिए कब है मत्स्य जयंती व्रत

author-image
Harmeet
New Update
जानिए कब है मत्स्य जयंती व्रत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: इस दिन लोग भगवान ​विष्णु के मत्स्य रूप की विधिवत पूजा करते है और उपवास रखते है। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने संसार के कल्याण और बुराई का नाश करने के लिए इसी तिथि पर मत्स्य अवतार धारण किया था। इस साल यह जयंती 24 मार्च दिन शुक्रवार को पड़ रही है। तो आइए जानते है मत्स्य जयंती मुहूर्त के बारे में।



पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया ति​थि का आरंभ 23 मार्च को 12 बजकर 30 मिनट पर होगा और 24 मार्च को शाम 5 बजे समापन होगा। ऐसे में मत्स्य जयंती का पर्व 24 मार्च को किया जाना शुभ रहेगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 10 बजे से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक का है। इस मुहूर्त में भगवान विष्णु की पूजा करना फलदायी साबित होगा।