12 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

author-image
New Update
12 साल बाद बन रहा ऐसा संयोग, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में मौजूद हर ग्रह समय-समय पर अपना राशि परिवर्तन करते रहते हैं। वैदिक धर्म शास्त्रों के अनुसार, 22 अप्रैल को गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे और 1 मई सन 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद 31 मार्च 2023 को गुरु ग्रह अस्त होकर 30 अप्रैल को दोबारा उदय होंगे। गुरु ग्रह का साल में यह दूसरा बड़ा राशि परिवर्तन होगा। गुरु ग्रह को संतान, ज्ञान, शिक्षा, दान-पुण्य का कारक ग्रह माना जाता है। चलिए जानते हैं कौन सी राशियां हैं, जिनमें गुरु का राशि परिवर्तन शुभ होने वाला है। ​



मेष राशि : गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि में होने जा रहा है, इसलिए मेष राशि वालों पर इसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान मेष राशि वालों के काम का बोझ बढ़ने वाला है। जल्दबाजी करने से आप अपना खुद का नुकसान कर सकते हैं। आपको अपने परिवार का पूरा साथ मिलेगा। धन संचय की कोशिशें बढ़ेंगी, अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उस पर ध्यान केंद्रित करने से लाभ प्राप्त होगा।



वृषभ राशि : गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों पर सकारात्मक असर दिखाएगा। वृषभ राशि वालों को नए कार्यों की शुरुआत में लाभ मिलेगा। लोगों से सभ्यता पूर्वक मीठी वाणी में बात करें, लाभ प्राप्त होगा। बचत के तरीकों के बारे में सोच कर चलें, यदि आपके कुछ काम अटके हुए हैं तो आने वाले समय में सभी कार्य पूरे होंगे।



मिथुन राशि : गुरु ग्रह का यह गोचर मिथुन राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। गुरु ग्रह के इस गोचर से मिथुन राशि वालों को आय में वृद्धि के नए स्तोत्र मिलेंगे। आपके किए गए कार्यों से आपको शुभ फल प्राप्त होंगें। गुरु ग्रह का यह परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी होगा।



सिंह राशि : गुरु का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। सिंह राशि वालों को अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। सिंह राशि में गुरु नौवें भाव में गोचर करेंगे। यह गुरु ग्रह का अपना स्वयं का भाव है। इस भाव में गुरु प्रबल होते हैं इसलिए आने वाला यह समय सिंह राशि वाले जातकों के लिए लाभकारी और शुभ रहेगा।



कन्या राशि : कन्या राशि वालों को गुरु ग्रह के इस गोचर से लाभ प्राप्त होने वाला है। यदि कन्या राशि के जातक निवेश करने की सोच रहे हैं। तो यह उनके लिए सबसे उपयुक्त समय है। अपने व्यापार या किसी प्रोजेक्ट के लिए नई योजनाएं लागू कर पाएंगे। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।