अग्रणी भूमिका निभाती पुष्पिता पंडा

author-image
New Update
अग्रणी भूमिका निभाती पुष्पिता पंडा

 टोनी आलम, एएनएम न्यूज: शताक्षी महिला मंडल शिल्पांचल की एक अग्रणी सामाजिक संस्था है जो अपनी अग्रणी भूमिका निभाती आ रही है। मंडल की विभिन्न 14 शाखाएं एवं मुख्यालय अलग-अलग सामाजिक कार्यों में संलग्न रहती है। मंडल के अध्यक्षा पुष्पिता पंडा के नेतृत्व में उसी कड़ी में गुरुवार को श्रीपुर ऑडिटोरियम में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान शताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा पुष्पिता पंडा उपाध्यक्षा आकांक्षा मिश्रा उपाध्यक्षा प्रीति सिंह एवं उपाध्यक्षा संचिता रॉय को श्रीपुर मंडल के अध्यक्षा राजश्री जोशी ने पौधा देकर स्वागत किया। इस दौरान बसंत उत्सव पर नृत्य का प्रदर्शन किया। वही श्रीपुर शाखा के तत्वधान में शताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा पुष्पिता पंडा उपाध्यक्षा आकांक्षा मिश्रा उपाध्यक्षा प्रीति सिंह एवं उपाध्यक्षा संचिता रॉय की उपस्थिति में वर्ष 2022 में कौशल प्रशिक्षण केंद्र (जरूरत मंद सी महिलाओं और बालिकाओं हेतु) श्रीपुर शाखा में राजश्री जोशी के नेतृत्व में चल रहा। बुनियादी सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से शताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा पुष्पिता पंडा ने 7 छात्राओं को सिलाई मशीन वितरण किया एवं बुनियादी कंप्यूटर कार्यक्रम उसके परीक्षा में सफल हुए 6 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया। यह कार्यक्रम श्रीपुर प्रांगण में हुआ जहां पर बसंत उत्सव भी मनाया गया। जहाँ सभी क्षेत्र की शताक्षी महिला मंडल के अध्यक्षा उपस्थित थी।