जानिए,क्यों मनाया जाता है रामनवमी

author-image
Harmeet
New Update
जानिए,क्यों मनाया जाता है रामनवमी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु ने सातवे अवतार में भगवान राम के रूप में त्रेतायुग में जन्म लिया था। भगवान राम का जन्म रावण के अत्याचारों को खत्म करने एवं पृथ्वी से दुष्टों को खत्म कर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था। इसलिए भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, यह भी माना जाता है कि भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए मां दुर्गा की उपासना की थी। चैत्र मास की नवरात्रि के समापन के बाद ही राम नवमी का पर्व आता है।