मीन राशि में सूर्य का गोचर, 8 राशिवालों के शुरु होंगे अच्छे दिन

author-image
New Update
मीन राशि में सूर्य का गोचर, 8 राशिवालों के शुरु होंगे अच्छे दिन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सूर्य का राशि परिवर्तन आज 15 मार्च को सुबह 06 बजकर 47 मिनट पर हुआ है। सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर हुआ है। मीन राशि में सूर्य 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा। सूर्य के गोचर करने से 8 राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उनको नौकरी और बिजनेस में उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। ​



सूर्य गोचर 2023 राशिफल

वृष: सूर्य गोचर से आपकी राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। मेहनत करें सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ी निरसता का अनुभव होगा। संतान प्राप्ति का योग बना है।



मिथुन: सूर्य की कृपा आपके राशि के जातकों पर होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सरकार से भी मदद मिलेगी। सरकार से कोई काम पाना चाहते हैं तो समय अच्छा है। सफलता प्राप्त होगी।



कर्क: सूर्य का रा​शि ​परिवर्तन आपके लिए लाभ प्रदान करने वाला होगा। नौकरी या बिजनेस से जुड़े जातकों को यश प्राप्त होगा। फैसलों की प्रशंसा होगी। धर्म कर्म में मन लगेगा।



कन्या: सूर्य का मीन राशि में गोचर करने से कन्या राशिवालों को बिजनेस में लाभ हो सकता है। काम का विस्तार हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्य दायित्व बढ़ सकता है। अटके हुए काम पूरे होंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस से बचें।



तुला: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी करने वाला होगा। हर क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। विदेश में पढ़ने का सपना पूरा हो सकता है। शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वाद विवाद में सफलता प्राप्त हो सकती है।



वृश्चिक: जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उनके लिए समय अच्छा है। मेहनत करें, सफलता मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफल रहेंगे, कोई उपलब्धि मिल सकती है।



मकर: सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए उन्नति के नए अवसर ला सकता है। जीवन में तरक्की होगी। नौकरी या बिजनेस में लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। अपने मन और व्यवहार पर नियंत्रण रखेंगे तो सफल होंगे।



मीन: आपकी राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके यश और कीर्ति में वृद्धि करने वाला होगा। आपको कोई सरकारी काम मिल सकता है, समय अच्छा है। विरोधी भी मित्रता करना चाहेंगे।