स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आज महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से है। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले ही ओवर में हेली मैथ्यूज का विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस ने वापसी की है। यास्तिका भाटिया और नेट सीवर ब्रंट ने छह ओवर में मुंबई को 40 के स्कोर तक पहुंचा दिया है। पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर हेली मैथ्यूज आउट हुई थीं। उसके बाद से यास्तिका और सीवर ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया है।