आखिरी वीडियो: सतीश कौशिक ने किया था हनी सिंग के गाने पर डांस

author-image
New Update
आखिरी वीडियो: सतीश कौशिक ने किया था हनी सिंग के गाने पर डांस

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यारों के यार सतीश कौशिक का जाना हर किसी के लिए बड़े सदमे की तरह था। सतीश कौशिक को होली के ठीक बाद दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका निधन हो गया। सतीश कौशिक की मौत के 3 दिन बाद अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसके सतीश कौशिक का डांस वीडियो होने का दावा किया जा रहा हैं। जिसमें वह परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाते नजर आ रहे थे। वीडियो में सतीश सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ गाने पर डांस भी किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वह होली की पार्टी में साथियों के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे और वह उन्हें अपने अंदाज से हंसाते नजर आए।​