कई बीमारियों में रामबाण औषधि माना जाता है आर्टिचोक

author-image
New Update
कई बीमारियों में रामबाण औषधि माना जाता है आर्टिचोक

 एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : आर्टिचोक एक वनस्पति है, जिसकी कली का इस्तेमाल किया जाता है। इसे फ्रेंच आर्टिचोक के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। डॉक्टर्स कैंसर, ह्रदय रोग जैसी बीमारियों में आर्टिचोक खाने की सलाह देते हैं। यूरोप, अमेरिका और भारत में इसका अधिक इस्तेमाल होता है। लोग आर्टिचोक को सब्जी और सलाद में सेवन करते हैं। आर्टिचोक शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। जबकि पेट संबंधी सभी विकार दूर हो जाते हैं। इसके लिए नियमित रूप से आर्टिचोक का सेवन करना चाहिए।