जोरो से चल रही है स्वरा भास्कर की शादी की तैयारियां

author-image
Harmeet
New Update
जोरो से चल रही है स्वरा भास्कर की शादी की तैयारियां

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों समाजवादी नेता फहाद अहमद संग गुपचुप शादी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी। वहीं अब दोनों जल्द ही परिवार और दोस्तों के बीच में शादी का जश्न मनाने जा रहे हैं। उनके घर में शादी के जश्न की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी बीच स्वरा भास्कर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खूब डांस करती दिखाई दे रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।