जीनत अमान ने रैंप पर चलाया अपना जादू

author-image
Harmeet
New Update
जीनत अमान ने रैंप पर चलाया अपना जादू

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फिल्म एक्ट्रेस जीनत अमान ने लैक्मे फैशन वीक के शो में रैंप वॉक किया है। इसे उन्होंने एक आईकॉनिक मोमेंट भी बताया है। जीनत अमान इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। बीती रात जीनत अमान ने लैक्मे फैशन वीक में साहिल मनन के लिए वॉक किया। जीनत अमान ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वह 71 की उम्र में रैंप वॉक कर रही हैं। उन्हें देखकर फैंस काफी खुश है। वर्तमान में उन्होंने शाहीन मनन के लिए वॉक किया, जिन्होंने अपना सर्कल फॉल विंटर 2023 कलेक्शन लॉन्च किया। उन्होंने रेड और ब्लैक कलर की खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी।