VIDEO: एंट्री के दौरान बहन संग दुल्हन ने किया ऐसा काम, देखते रह गए लोग

author-image
New Update
VIDEO: एंट्री के दौरान बहन संग दुल्हन ने किया ऐसा काम, देखते रह गए लोग

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। वहीं ये दिन लड़की की बहन के लिए भी कुछ कम स्पेशल नहीं होता। दुल्हन और उसकी छोटी बहन के डांस का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी खुश हो जाएंगे। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में आपको एक दुल्हन मरून कलर के लहंगे में सजी और गहनों से लदी हुई बेहतरीन डांस करती नजर आएगी। मेरे सइंया सुपरस्टार गाने पर कमाल के स्टेप्स करती इस दुल्हन को देख आप भी हैरान हो जाएंगे। दुल्हन के साथ ही स्काई ब्लू कलर के लहंगे में उसकी छोटी बहन भी सेम स्टेप्स करती नजर आती है। दोनों बहनों की शक्ल, हाइट और पर्सनैलिटी काफी मिलती-जुलती है। दुल्हन की बहन का प्यार और कमाल का डांस देख सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स बरसा रहे हैं। ​