भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 74 पर भारत को पहला झटका

author-image
New Update
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 74 पर भारत को पहला झटका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज तीसरे दिन का खेल जारी है। भारत को 74 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैथ्यू कुह्नेमैन ने रोहित को अपनी जाल में फंसाया। उन्होंने शॉर्ट और आउटसाइड ऑफ बॉल पिच कराया और रोहित ने सीधे उस गेंद को कवर पॉइंट पर खेला। लाबुशेन ने आसान कैच लपका। रोहित 58 गेंदों में 35 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।​