जानिए शनिवार का राशिफल

author-image
New Update
जानिए शनिवार का राशिफल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।​



मेष- आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपके बनते काम में रोड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नेतृत्व क्षमता भी आज बढ़ेगी और व्यापार कर रहे लोग तेजी दिखाएंगे।



वृष- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपकी पुरानी योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सेवा क्षेत्र से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आप आत्मविश्वास और आस्था बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिसे देखकर आपके साथी भी हैरान रहेंगे।



मिथुन- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। परिवार में यदि बहन या भाई के विवाह में कोई बाधा रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने प्रियजनों से किसी बात को साझा करने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग तरक्की मिलने से प्रसन्न रहेंगे।



कर्क- आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आयेगा। आपका लाभ बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप अपनों के साथ कुछ सुख भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर वरिष्ठ सदस्यों सलाह मशवरा करें और उनकी दी हुई सलाह को मानें।



सिंह- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपका आलस्य आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप परिजनों को बिना मांगे कोई सलाह ना दें। आपकी किसी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिससे जीवनसाथी आप से नाराज हो सकते हैं।



कन्या- आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा। आप अपने खुशी भरे पलों का आनंद लेंगे और जीवन साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको किसी नए काम को करने का मौका भी मिल सकता है। आपकी कुछ योजनाएं आज फलीभूत होंगी।



तुला- आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यापार में आप स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।



वृश्चिक- आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा। आपको पारिवारिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना होगा, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसायिक गतिविधियों से भी आपको गति मिलेगी।



धनु- आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को रीति-रिवाजों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में काफी समय से रुक हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो लोग सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है।



मकर- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कामकाज में आपको कोई बेहतर अवसर मिलेगा और अधिकारी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपको कोई बड़ा पद भी मिल सकता है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपको नौकरी में अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा।



कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ परिवर्तन करना पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपके व्यापार में और निखार आएगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आपको यदि किसी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता हो, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। अपने सगे संबंधियों से तालमेल अच्छा रहेगा।



मीन- आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आप अपने जरूरी मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने पारिवारिक मामलों में अच्छी सोच रखें। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे और संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।