दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर सोमनाथ भारती नियुक्त

author-image
New Update
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर सोमनाथ भारती नियुक्त

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष पद पर पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती को नियुक्त किया है। वह हाल ही में मंत्री बनाए गए सौरभ भारद्वाज की जगह लेंगे। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने शुक्रवार को सोमनाथ भारती की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी की। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए सोमनाथ भारती वर्ष 2013 में अरविंद केजरीवाल की बनी पहली सरकार में मंत्री बने थे।