आदित्य रॉय कपूर लूना को गोद में लिए हुए स्पॉट

author-image
Harmeet
New Update
आदित्य रॉय कपूर लूना को गोद में लिए हुए स्पॉट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आदित्य रॉय कपूर को जानवरों से बेहद लगाव है। उन्होंने कुछ समय पहले आवारा कुत्ते को गोद लिया था।आदित्य रॉय कपूर को मुंबई में अपने डॉगी के साथ टहलते हुए देखा गया। आदित्य के डॉगी का नाम लूना है। वे इंस्टाग्राम पर अपने डॉगी के साथ फोटोज शेयर करते रहते है। इस दौरान आदित्य कैजुअल आउटफिट में डॉगी लूना के साथ टहलते दिखे। ऐसा भी पल आया, जब उन्होंने डॉगी को गोद में उठा लिया। खबरों की मानें, तो आदित्य को यह डॉगी उनके फार्महाउस के पास मिला था और वे ज्यादा विचार किए बिना उसे घर ले आए। आदित्य का जानवरों के प्रति प्यार ही है कि उन्हें ऐसा करना तब स्वाभाविक लगा था। वे अपने जानवरों के आसपास रहना पसंद करते हैं।