जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

author-image
New Update
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: जिला रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब छह लोग घायल हो गए हैं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर बंद हो गया है। मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। पहाड़ी से अभी भी पत्थर और पस्सियां रुक-रुक कर गिर रही हैं। जानकारी के अनुसार, रामबन के सेरी क्षेत्र में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा।