Redmi Fire TV की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म

author-image
New Update
Redmi Fire TV की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: Redmi इंडिया ने अपने नए स्मार्ट टीवी Redmi Fire TV की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Redmi Fire TV को भारत में 14 मार्च को पेश किया जाएगा। Redmi Fire TV के साथ इनबिल्ट फायर स्टिक मिलेगा जिसके जरिए यूजर्स को Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube आदि का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा रेडमी के इस टीवी के साथ मेटालिक बेजल लेस डिजाइन मिलेगी। Redmi Fire TV को इको फ्रेंडली पैकेजिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग के साथ ही टीवी की बिक्री अमेजन से शुरू हो जाएगी, हालांकि कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।​