स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मानव जीवन पर ग्रह नक्षत्रों का खासा प्रभाव पड़ता है। जब 2 या 2 से अधिक ग्रह की युति होती है तो उसका देश दुनिया पर प्रभाव देखने को मिलता है। 15 फरवरी को मीन राशि में शुक और गुरु ग्रह की युति हुई है। मीन राशि में ये युति 12 साल बाद हुई है। दोनों ग्रह के अपनी अपनी विशेषताएं हैं। जहां गुरु ग्रह समृद्धि, उन्नति और शिक्षा के कारक हैं ,वहीं शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख साधनों के कारक माने जाते है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए होली पर बन रही गुरु शुक्र युति बेहद शुभ फल देगी। ​
मेष राशि- मेष राशि के जातकों को शुक्र-गुरु की युति शुभ फल देगी। इस युति के कारण मेष राशि के जातकों को तगड़ा धन लाभ होगा। करियर में तरक्की के साथ कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और आय में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है। अचानक पैसा मिलने की संभावना है।
वृष राशि- वृष राशि वालों के लिए शुक्र गुरु की युति बहुत लाभदायी साबित हो सकती है। इन राशि के जातकों के होलि से अच्छे दिन शुरू होने की संभावना है। इनकी आय में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा समाज में इनकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नई नौकरी के अवसर भी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए होली का पर्व भाग्योदय लेकर आएगा। इन जातकों के जीवन में शुक्र-गुरु युति सुख और समृद्धि प्रदान कर सकती है। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना मिल सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि पर गुरु शुक्र की युति आर्थिक लाभ लेकर आएगी। अचानक से कोई बड़ा धन लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश के लिए समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र मेइन तरक्की के भी योग मिल रहे हैं।