इसी साल गर्लफ्रेंड संग दूसरी शादी करेंगे ऋतिक रोशन

author-image
Harmeet
New Update
इसी साल गर्लफ्रेंड संग दूसरी शादी करेंगे ऋतिक रोशन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों को अक्सर एक साथ पैपराजी ने स्पाॅट किया है। फैंस का भी इस जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। ऋतिक और सबा इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऋतिक फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ हैप्पी स्पेस में हैं। वहीं वायरल ट्वीट की मानें, तो दोनों अपने इस प्यार को एक नया आयाम देना चाहते हैं। ट्वीट के मुताबिक ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है।