हिंदुस्तान केबल्स स्थित बंगले के पीछे असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

author-image
New Update
हिंदुस्तान केबल्स स्थित बंगले के पीछे असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज, सालानपुर: सालानपुर प्रखंड के रूपनारायणपुर स्थित हिंदुस्तान केबल्स बंगला नंबर 1 के पिछले हिस्से में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे कुछ असामाजिक तत्वों ने सूखे पत्तों में आग लगा दी, कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। वही मौके पर खबर पा कर पहुँचे रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस एंव तृणमूल कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह क्षेत्र के विशिष्ट समाजसेवी भोला सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार देर शाम कुछ बदमाशों ने जानबूझकर जंगल के सूखे पत्तों में आग लगा दी। जो कुछ ही देरी में भयानक आग का रूप धारण कर लिया। जिसमे कई पेड़ जलने लगे।​