ससुराल में दुल्हन नहीं मनाती है पहली होली, जाने क्यों

author-image
New Update
ससुराल में दुल्हन नहीं मनाती है पहली होली, जाने क्यों

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देशभर में होली के पर्व को अधिक धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन होली को लेकर बहुत रीति-रिवाज हैं। इनमें से एक है कि नई दुल्हन अपनी पहली होली ससुराल में क्यों नहीं मनाती है।



मान्यता है कि अगर नई दुल्हन और सास एक साथ होली जलते हुए देखती है तो उनके रिश्ते बिगड़ जाते हैं। यह भी रिवाज है कि शादी के बाद दामाद को पहली होली पत्नी के मायके में मनानी चाहिए। ऐसा करने से ससुराल वालों के साथ लड़की के संबंध बढ़िया रहते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, यदि दामाद अपनी पहली होली पत्नी के साथ उसके मायके में मनाता है तो उनके जीवन में प्यार बढ़ता है। दुल्हन के मायके में होली को पर्व को मनाने से संतान का भाग्य उत्तम होता है और स्वास्थ्य भी सुधरता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि होली के आसपास किसी महिला को बालक होने वाला हो तो उसे ससुराल की होली नहीं देखनी चाहिए।