फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी का निधन

author-image
New Update
फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी का निधन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: फ्रांस के महान फुटबॉल खिलाड़ी जस्ट फोंटेन का बुधवार (एक मार्च) को निधन हो गया। वह 89 साल के थे। उन्हें 1958 विश्व कप में बनाए रिकॉर्ड के लिए याद किया जाता है। उन्होंने स्वीडन में हुए विश्व कप में 13 गोल दाग दिए थे। उसके बाद से एक विश्व कप में इतने गोल नहीं हुए। उनका 65 साल पुराना यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। फ्रांस के रेम्स क्लब से खेल चुके फोंटेन सिर्फ एक ही विश्व कप में खेल पाए। उन्होंने छह मैच में 13 गोल दागे थे।