यहाँ सिर्फ महिलाये खेल सकती है होली, पुरुष को रहना पड़ता है घरो में बंद

author-image
New Update
यहाँ सिर्फ महिलाये खेल सकती है होली, पुरुष को रहना पड़ता है घरो में बंद

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भारत विविधता का देश है, देश के हर प्रान्त पर कुछ न कुछ अजीब देखने को मिल जाता है। पर्व और त्यौहार भी लोग अपने अपने ढंग से मानते है। बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के कुन्डरा गांव की महिलाओं की अनोखी होली विश्व प्रसिद्ध है। यहां होली के एक दिन बाद पुरुषों को घरों में रहना पड़ता है और महिलाएं धूमधाम से होली खेलती है।



सालो से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार गांव का कोई मर्द या बच्चा होली नहीं खेल सकता है। होली में रंग खेलने के दिन गांव के पुरुष सदस्य रोजमर्रा की तरह खेती किसानी का कामकाज निपटाते हैं जबकि बच्चे घरों में रहते है। इस दिन पूरे गांव की महिलाएं रामजानकी मंदिर में एकत्र होती है और फाग गाने के बाद धूमधाम से होली खेलती है। इस गांव की होली में एक खास बात और देखने को मिलती है कि गांव के बुजुर्गों से पर्दा करने वाली महिलाएं इस दिन घूंघट नहीं करती हैं। इसके साथ-साथ महिलाओं की टोली नाच गाने के साथ गांव के हर छोटे बड़े मंदिर में जाती है और सभी पुरुष खेतों पर चले जाते हैं ताकि गांव की महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।