मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका

author-image
New Update
मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आईपीएल 2023 शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा समय बचा है। इससे पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें बैक स्ट्रेस इंजरी की शिकायत थी। इसी वजह से वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इससे मुंबई इंडियंस की बॉलिंग लाइन अप थोड़ी कमजोर हुई है।