आज पेश होगा बिहार का बजट

author-image
New Update
आज पेश होगा बिहार का बजट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बिहार विधानसभा में आज वित्त वर्ष 2023-24 का बिहार बजट पेश होगा। रोजगार से जुड़े बड़े एलान होने की संभावना है। महागठबंधन सरकार की ओर से इस बार वित्त मंत्री विजय चौधरी बजट पेश करेंगे। महागठबंधन सरकार यानी JDU, RJD समेत सात दलों की बात करें तो यह तीसरा बजट है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के बाद भी यह तीसरा बजट है। 2022-23 का बजट जब पेश हुआ था, तब जदयू भाजपा के साथ थी। इस बार के बजट में सरकार का फोकस रोजगार पर रहने की संभावना है। अगले साल यानी 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी महागठबंधन की सरकार कई लोक लुभावन घोषणाएं कर सकती है।​