एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन का चुनाव आज समाप्त हो गया। मेयर बिधान उपाध्याय ने सभी दस बोरो चेयरमैन के लिए टीएमसी के उम्मीदवारों की घोषणा की। आसनसोल नगरनिगम के बोरो चेयरमैन बोरो एक में शेख शानदार, बोरो दो में मोजम्मिल शहजादा , बोरो 3 में उत्पल सिन्हा, बोरो 4 में राजेश तिवारी, बोरो 5 में अनिर्वाण दास ( अनिमेष ), बोरो 6 में डॉक्टर देवाशीष सरकार, बोरो सात में शिवानंद बाउरी, बोरो 8 में रविलाल टुडू, बोरो नौ में चैतन्य माजी बोरो 10 में शताब्दी भंडारी बनाए गए।