छलका भोजपुरी एक्ट्रेस का दर्द, कहा- फेक MMS ने बर्बाद किया करियर

author-image
New Update
छलका भोजपुरी एक्ट्रेस का दर्द, कहा- फेक MMS ने बर्बाद किया करियर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सोशल मीडिया पर बीते साल भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का एक वीडियो वायरल हुआ थी, जिसको लेकर इंटरनेट पर खूब बवाल मचा था। एक्ट्रेस ने इसे फेक बताया, कहा- उन्हें बदनाम किया गया।





 प्रियंका पंडित भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया था, लेकिन कथित एम एम एस वीडियो लीक होने के बाद एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी बदल गई।  









वीडियो को फेक करार करते हुए प्रियंका पंडित ने कहा कि कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा था और इस वजह से उनके करियर पर भी बहुत बुरा असर पड़ा है।









इस बुरे दौर से निकलने के लिए प्रियंका पंडित ने पूजा पाठ का सहारा लिया। प्रियंका पंडित हर वक्त भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन नजर आईं।