स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने जोरों शोरों से विमेंस प्रीमियर लीग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विमेंस प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 4 मार्च से शुरू हो रहा है। 5 टीमों के बीच होने वाले सभी मैच मुंबई और नवी मुंबई में खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत को टीम ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। मुंबई की टीम ने फैंस को विमेंस लीग के लिए नई जर्सी लॉन्च कर सरप्राइज कर दी है।