रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पुरे

author-image
Harmeet
New Update
रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पुरे

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: रूस और यूक्रेन की जंग को आज एक साल पूरे हो गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था। इस एक साल में जंग किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

पुतिन ने जब जंग का ऐलान किया था, तब लगा था कि कुछ ही दिन में यूक्रेन हार जाएगा। लेकिन इस एक साल में न कोई जीता है और न कोई हारा। शहर के शहर तबाह हो गए, हजारों लोग मारे जा चुके हैं। जो बच गए हैं, वो शरणार्थी बनकर जिंदगी काट रहे हैं। रूस पीछे हटने को तैयार नहीं है। यूक्रेन भी सीना तानकर खड़ा है। इस जंग ने न सिर्फ दोनों देशों को प्रभावित किया, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव डाला।