भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

author-image
Harmeet
New Update
भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है इंडोनेशिया को । यहां अक्सर भूकंप आते हैं। इंडोनेशिया के तोबेलो में महसूस किए गए है भूकंप के तेज झटके। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि, शुक्रवार तड़के इंडोनेशिया के तोबेलो में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया से 177 किमी उत्तर में था। फिलहाल भूकंप से नुकसान की खबर नहीं है।



नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इंडोनेशिया के उत्तर में हालमाहेरा द्वीप में शुक्रवार तड़के 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनएससी के मुताबिक, भूकंप के झटके बीती रात एक बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केंद्र 99 किलोमीटर की गहराई में था।