किन लोगों के लिए लहसुन खाना खतरनाक?

author-image
New Update
किन लोगों के लिए लहसुन खाना खतरनाक?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: आयुर्वेदिक डॉक्टर की मानें तो हाई ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और गैस, पेट में जलन और लूजन मोशन से परेशान लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर तेजी से बढ़ सकता है, जो कई बार हार्ट अटैक का कारण बन जाता है। इसके अलावा गैस, एसिडिटी और पेट की जलन भी लहसुन के सेवन से बढ़ सकती है। लूज मोशन के दौरान भी लहसुन के सेवन से बचना चाहिए। ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लहसुन नुकसानदायक माना जाता है। अगर इन परेशानियों के बावजूद आप लहसुन खा रहे हैं, तो इसकी मात्रा बेहद कम होनी चाहिए, ताकि इसके साइड इफेक्ट आपकी परेशानियों को ज्यादा प्रभावित न करें।