श्रद्धा के गाने पर शक्ति कपूर ने लगाया जबरदस्त 'ठुमका'

author-image
New Update
श्रद्धा के गाने पर शक्ति कपूर ने लगाया जबरदस्त 'ठुमका'

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को लेकर खबरों की सुर्खियों में हैं। बीते दिन इस फिल्म का एक गाना रिलीज हुआ, जो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर वैसे तो ढेर सारे रील्स बन रहे हैं, लेकिन जो काम श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने किया, वह लोगों को बेहद पसंद आया। दरअसल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर पापा शक्ति कपूर संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शक्ति कपूर अपनी बेटी के गाने पर जोरदार ठुमका लगाते नजर आए। इस क्लिप को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा- हैशटैग मारो ठुमका, जिसके अच्छे ठुमके होंगे, उसको वह स्टोरी पर लगाएंगी।