आप विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

author-image
New Update
आप विधायक रिश्वत लेते गिरफ्तार

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: विजिलेंस ने रिश्वत मामले में बठिंडा देहाती से आप विधायक अमित रत्न को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उनके पीए को कुछ दिन पहले रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा था। उस समय तो अमित रत्न पर एक्शन नहीं लिया गया लेकिन खबर है कि बाद में विजिलेंस को अमित रत्न से संबंधित कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं जिसके बाद उन्हें आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के किसी भी बड़े अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। लेकिन विजिलेंस से जुड़े कुछ गोपनीय सूत्रों ने पुष्टि कर दी है। ​